Monday, June 15, 2026
Home झारखंडक्रिकेट लातेहार क्रिकेट : खिलाड़ियों का निबंधन 5 सितंबर से

लातेहार क्रिकेट : खिलाड़ियों का निबंधन 5 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। लातेहार जिला भर के खिलाडियों का निबंधन 5 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। सत्र 2023_24 के लिए जिलाभर के क्रिकेट खिलाड़ी अपना निबंधन करवा सकते हैं। संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली क्रिकेट के लिए 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी अपना निबंधन 5 सितंबर से 15 सितंबर तक करवा सकते हैं। वही सत्र 2023_24 के लिए सीनियर खिलाड़ी अपना निबंधन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक करवा सकते हैं। सचिव श्री सिंह ने जिला भर के सभी सरकारी, गैरसरकारी, शिक्षण संस्थान, स्कूल, क्लब के संचालकों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी निबंधन करवा लें। वहीं निबंधन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र,स्कूल बोनाफाइड, आधार कार्ड, तीन वर्ष का मार्कशीट, पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक साथ लेकर आएंगे। विशेष जानकारी के लिए रौनक दुबे से मोबाइल नंबर 9472729789 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.