Friday, June 12, 2026
Home Slider कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सिंहभूम व दुमका जीते

कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सिंहभूम व दुमका जीते

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हो गया। पहले दिन सिंहभूम स्टाइकर्स और दुमका डेयरडेविल्स ने जीत दर्ज की। पहले मैच में सिंहभूम स्टाइकर्स ने  रांची राइड्र्स को सात विकेट से पराजित किया। इस मैच में सिंहभूम स्टाइकर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रांची राइडर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बनाये। जवाव में सिंहभूम स्टाइकर्स ने 19.4 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बना कर मैच अपने नाम किया। विजेता टीम के कुमार सूरज (53 गेंद में 51 रन) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में दुमका डेयरडेविल्स ने जमशेदपुर जगलर्स को एक रन से हराया। दुमका डेयरडेविल्स ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाये। जवाब में 20 ओवर में जमशेदपुर जगलर्स की टीम चार विकेट पर 141 रन ही बना सकी और उसे एक रन से हार का मुंह देखना पड़ा। अर्णव सिन्हा (37 गेंद में 43 रन) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच के उद्घाटन के अवसर पर आईसीसी के पूर्व डायरेक्टर अमिताभ चौधरी, उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव और सचिव संजय सहाय मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.