कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का बारहवां मुकाबला कैमूर क्रिकेट क्लब,भभुआ और कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब, के बीच हुआ जिसमें कैमूर सी सी ने कैमूर यूथ सी सी को आसानी से 74 रनों से हरा दिया।
रविवार की सुबह कैमूर सी सी के कप्तान सौरव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गये लेकिन उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों नंदकिशोर (45 गेंद, 43 रन, 6 चौके), मयंक राज (65 गेंद, 46 रन, 3 चौका), विनय (28 गेंद, 41 रन, 4 चौका, 1 छक्का) और शशि सिंह (32 गेंद, 49 रन, 5 चौके, 1 छक्के) ने बेहतरीन बैटिंग कर टीम का स्कोर 30 ओवरो में 5 विकेट खोकर 213 रन तक पहुंचाया।
कैमूर यूथ के गेंदबाज अभिमन्यु,जाहिद,सूर्यांश और प्रदीप ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जीत के लिए 214 रनो का लक्ष्य लेकर उतरी कैमूर यूथ सी सी की टीम कैमूर सी सी की कसी हुईं गेंदबाजी के सामने पूरे 30 ओवरो में 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। रितिक ने 24 गेंद में 32 रन (4 चौका, 1 छक्का), मो. जाहिद ने 33 गेंद में 26 रन (4 चौका), दिव्यांशु सिंह ने 30 गेंद 14 रन (1 चौका),अंशु ने 11 और रितेश ने नाबाद 11 व सूर्यांश 10 रन बनाए।
कैमूर सी सी की ओर से शशि सिंह व मयंक राज ने 2-2 और सौरव, मंजीत व फैजल ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशि सिंह को ऑलराऊंड प्रदर्शन (49 रन और 2 विकेट) के लिए बिहार स्टेट खिलाड़ी दिलीप पटेल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व आर्यन पटेल और स्कोरिंग सोनल दूबे और मुकेश गोस्वामी ने किया। कल का मैच कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ और प्रिंस क्रिकेट क्लब,चैनपुर के बीच होगा।





- सुपर ओवर में केकेआर का कमाल, लखनऊ को करीबी मैच में दी मात

- चिंतन शिविर में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खेल प्रतिभा खोज में बिहार मॉडल को सराहा

- पटना जिला स्कूल टेबुल टेनिस : नाव्या लक्ष्मी ने जीता दोहरा खिताब

- झारखंड : वुशू और सेपक टाकरा के खिलाड़ी व प्रशिक्षक हुए सम्मानित

- भोजपुर बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

- IPL 2026 GT VS CSK : गुजरात टायटंस ने चेन्नई को हराया

- ऑल बिहार सेपक टाकरा संघ की नई कार्यकारिणी गठित

- बेगूसराय ने जीता बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी का खिताब
