जापोपान (मेक्सिको), 12 जून। FIFA WORLD CUP 2026 KOR vs CZE Live फीफा विश्व कप 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। इस विश्व कप ग्रुप ए के मैच में दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 से पराजित किया।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही चेकिया ने आक्रमण शुरू किया और उसे 59वें मिनट में सफलता हासिल हो गई। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने पहला गोल किया।
चेकिया की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पायी और 8 मिनट बाद ही कोरिया के हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच बढ़त लेने की जोर आजमाइश शुरू हो गई। खेल के 78वें मिनट में चेकिया के टोमाश सूचेक ने गेंद को जाल में पहुंचाकर गोल का जश्न मनाया, लेकिन वीएआर और सहायक रेफरी के ऑफसाइड फैसले ने उनकी खुशी पर पानी फेर दिया।
इसके दो मिनट बाद ही दक्षिण कोरिया के ओह हियोन ग्यू ने 80वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया
पहले हाफ में दोनों टीमों को गोल करने के मौके मिले पर असफल रहे। कोरिया को नौवें मिनट में फ्री किक मिली और उसके पास बढ़त लेने का अच्छा मौका था, लेकिन चेकिया का बैकलाइन मजबूती से डटा रहा और गोल नहीं हो सका। इसके बाद 11वें मिनट में कोरिया को कॉर्नर मिला, लेकिन चेकिया ने फिर गोल होने नहीं दिया। कोरिया ने लगातार दबाव बढ़ाना शुरू किया, लेकिन ली हान बेओम गोलकीपर को नहीं भेद सके।
पहले हॉफ के 21वें मिनट में चेकिया के पास गोल करने का एक शानदार मौका था पर वह कोरिया के रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रहा। इसके बाद भी मौका मिला पर असफल रहा।
आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो ज्यादा देर तक कोरिया के पास रहा। कोरिया ने गोल करने के 6 शॉट दागे तो चेकिया ने 4। मैच में चेकिया को पांच कार्नर मिले जबकि कोरिया को 4। फॉल में चेकिया कोरिया पर भारी पड़ा। चेकिया के खिलाड़ियों ने 16 फॉल किये जबकि कोरिया की ओर से मात्र चार। कोरिया ने तीन बचाव किये जबकि चेकिया ने चार।