जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जहानाबाद जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अमन क्रिकेट क्लब ने आईआईसीपी को 26 रनों से हराया।
सुबह टॉस जीतकर अमन क्रिकेट क्लब के कप्तान गौरव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मैच में अंपायर की भूमिका में श्रीकांत शर्मा और शशि कुमार मौजूद रहे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन का स्कोर खड़ा किया। अमन क्रिकेट क्लब की तरफ से सौरव कुमार ने अकेले बेहतरीन अर्धशतकीय (90) पारी खेली। साथ में कप्तान गौरव ने 17 और मोनू ने 12 रनो का योगदान दिया। एन वाई सी सी की तरफ से कारण और नीतीश ने 2-2 विकेट हासिल किया।
161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनवाईसीसी की पूरी टीम 28.2 ओवरों में 134 रन बना के ऑल आउट हो गई। एन वाई सीसी की तरफ से राजेश कुमार ने 24, राज कुमार गुप्ता और नीतीश कुमार ने 22-22 रनों का योगदान दिया। अमन क्रिकेट क्लब की तरफ से विकास, अंकित, अश्विनी अभिषेक और चित्रांश ने 2-2 विकेट हासिल किया।
सौरव कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। लीग का अगला मुकाबला श्रीराम क्रिकेट क्लब और त्रिशूल क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।





- नजर न लग जाए’, इसलिए मैदान नहीं पहुंचे मानव सुथार के पिता

- India vs Afghanistan Test Match: अफगानिस्तान पर भारत की मजबूत पकड़

- जमशेदपुर में आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग

- विश्व साइकिल दिवस पर पटना में आम से लेकर खास ने चलाई साइकिल

- वैभव सूर्यवंशी : एक हीरा, कई सवाल: सितारा उगा है, व्यवस्था कब जागेगी?

- खेल प्राधिकरण ने घोषित की सुब्रतो कप फुटबॉल के आयोजन की तिथि

- FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के महाकुंभ के लिए बिछा हाईटेक हरा कालीन

- राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक
