Sunday, June 14, 2026
Home Slider कबड्डी : टेक्निकल ऑफिसियल, कोच व खिलाड़ी का ऑनलाइन ट्रेनिंग कल से

कबड्डी : टेक्निकल ऑफिसियल, कोच व खिलाड़ी का ऑनलाइन ट्रेनिंग कल से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में सोमवार से टेक्निकल ऑफिशियल/प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शिविर आरंभ हो रहा है। इस द्वितीय चरण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय करेंगे। इस मौके पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा मौजूद रहेंगे। राज्य में उभरते हुए खिलाड़ी /टेक्निकल ऑफिशियल एवं प्रशिक्षक की मांग को ध्यान में रखते हुए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने इस कबड्डी वर्कशॉप का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। यह जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव विपिन कुमार सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.