Sunday, April 26, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड : वुशू और सेपक टाकरा के खिलाड़ी व प्रशिक्षक हुए सम्मानित

झारखंड : वुशू और सेपक टाकरा के खिलाड़ी व प्रशिक्षक हुए सम्मानित

दोनों संघों द्वारा आयोजित किया गया था सम्मान समारोह

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 26 अप्रैल। झारखंड वुशु एसोसिएशन एवं सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों एवं कोचों का सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सत्र 2025–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पिछले सत्र में वुशू खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 राष्ट्रीय पदक (12 स्वर्ण, 23 रजत एवं 29 कांस्य) तथा 7 अंतरराष्ट्रीय पदक (3 रजत एवं 4 कांस्य) हासिल किए। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बाटुंमी (जॉर्जिया), ग्रीस एवं ईमेशन (चीन) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर देश एवं राज्य का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर कोच शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, बासुदेव टोप्पो एवं अमरेंद्र दत्त द्विवेदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक मुख्य अतिथि तथा जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रो. मुकुंद मेहता, उदय साहू, सुनील सूर्यांत, चंचल भट्टाचार्य, विभूति भूषण अमर, मनोज महतो, राजकुमार जैन, श्रीमती अनिका सिंह, श्रीमती रमोला घोष, सुहीद घोष, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, राजीव रंजन,कार्तिक राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवेन्द्र दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंचल भट्टाचार्य द्वारा किया गया।

इसकी जानकारी देते हुये शिवेंद्र दुबे ने बताया की इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों एवं कोचों का उत्साहवर्धन होता है तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। यह पहल राज्य में खेलों के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करती है।

इसके अतिरिक्त, रांची में आयोजित 25वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डुएल इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया।

सम्मानित खिलाड़ी और प्रशिक्षक

सेपक टकरा : डबल इवेंट (बालक)-शुभम कुमार सिंह, अभय लोहरा, चंदन कुमार महतो। डबल इवेंट (बालिका)-निशा कुमारी, नजमेन खातून, दीप्रिय कुमारी।
वुशु : धनश्याम उरांव, महक कुमारी, वंदना कुमारी, चंदन कुमार, आकाश उरांव, शिवम उरांव, एल. प्लेटोदीप सिंह, प्रिया गारी, सोमो कुमारी, देव कुमार बेदिया, आयुष कुमार, विकास महतो, अनिशा कुमारी, तनुश्री, श्रेय कुमारी, पूर्णिमा लिंडा, प्रिंस नायक, सोनाली कुमारी, होलिका कुमारी, काशिश राज, फनी भूषण बेदिया, आशीष कुमार, राकेश टोप्पो, सौम्या कुमारी, प्राची कुमारी, शीतल कुमारी, रोशनी कुमारी, सोनी मिन्ज, अंजना कुमारी महतो, तनु कुमारी गंझू, कोमला कुमारी, विध्या चौहान, प्रतिमा कुमारी, जानवी कुमारी, ध्रुव द्विवेदी, राज कुमार, सुप्रित कुमार, अचल कुमारी, शौर्य सिंह।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights