Sunday, June 14, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस पटना जिला स्कूल टेबुल टेनिस : नाव्या लक्ष्मी ने जीता दोहरा खिताब

पटना जिला स्कूल टेबुल टेनिस : नाव्या लक्ष्मी ने जीता दोहरा खिताब

आकाश केसरी ने जीता बालक अंडर-17 एकल का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 अप्रैल। स्थानीय बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट में संपन्न पटना जिला इंटर स्कूल टेबुल टेनिस चैंपियनशिप में नव्या लक्ष्मी ने दोहरा खिताब अपने नाम किया। खेल के अंतिम दिन नव्या लक्ष्मी ने बालिका अंडर-17 और बालक एकल वर्ग का खिताब आकाश केसरी अपने नाम किया। इसके पहले ने बालिका नव्या ने अंडर-15 का खिताब अपने नाम किया था।

फाइनल मुकाबले में आकाश ने मेहुल गुहा को मुकाबले में 3-2 से हराया। सेमीफाइनल में आकाश ने अर्णव वत्स को 3-2 से मात दी थी जबकि मिहुल गुहा ने ऋषिक स्वराज को को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

बालिका एकल वर्ग के फाइनल में नव्या लक्ष्मी ने ऐशानी आनंद को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में नव्या ने सनाया को 3-0 से और ऐशानी ने वैष्णवी को 3-0 से हराया।

विजेताओं को मुख्य अतिथि बिहार के भूतपूर्व आठ बार राज्य चैंपियन एवं बिहार टेबुल टेनिस संघ के सहायक सचिव राहुल दास एवं बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैयद अशफाक अहमद ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पटना जिला टेबुल टेनिस संघ के सचिव दिलीप गांधी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया एवं राज्य खिलाड़ी साइका परवीन, फाल्गुनी मुखर्जी भी मौजूद थे ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.