Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य ऑल बिहार सेपक टाकरा संघ की नई कार्यकारिणी गठित

ऑल बिहार सेपक टाकरा संघ की नई कार्यकारिणी गठित

संघ का एजीएम एवं चुनाव पटना में हुआ संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 अप्रैल। ऑल बिहार सेपक टाकरा संघ की वार्षिक आम बैठक एवं चुनाव (कार्यकाल 2026–2030) 26 अप्रैल यानी रविवार को संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक समशेर सिंह सरोहा (सचिव, हरियाणा सेपक टाकरा संघ) की देखरेख में पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अधिवक्ता शांति प्रताप (अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय) ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संघ से संबद्ध सभी जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी राज्य में सेपक टाकरा खेल के विकास एवं विस्तार हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। सभी जिला इकाइयों ने बिहार में सेपक टाकरा के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया। यह नव-निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026–2030 की अवधि के लिए संघ के कार्यों का संचालन करेगी एवं राज्य में सेपक टाकरा खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

बैठक के दौरान संघ की पूर्व गतिविधियों, उपलब्धियों, लेखा-जोखा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है-
अध्यक्ष-विजय कुमार शर्मा। सचिव-डॉ. करुणेश कुमार। कोषाध्यक्ष-अरुण कुमार। उपाध्यक्ष-डॉ. जय प्रकाश सिंह, श्रीमती तनुजा सिंह। संयुक्त सचिव-सोनू कुमार, उज्ज्वल कुमार सिंह, सनी मल्होत्रा। कार्यकारिणी सदस्य-अजीत कुमार,विकास कुमार,संदीप कुमार। एथलीट आयोग सदस्य-ऋतिक कुमार, सुश्री स्नेहा वर्मा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.