Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट आठवें नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी में सिमडेगा जीता

आठवें नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी में सिमडेगा जीता

सिमडेगा ने स्टील प्लांट स्पोट्र्स बोर्ड को 3-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 26 अप्रैल। हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के शेड्यूल के अनुसार 26 अप्रैल से 02 मई 2026 तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित आठवीं नव भारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता 2026 में हॉकी सिमडेगा (झारखंड) टीम ने रविवार यानी 26 अप्रैल को खेले गए अपने पहले मैच में स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली की टीम को 3-0 गोल से पराजित कर जीत के साथ आगाज किया।

इस मैच सिमडेगा टीम की ओर से कप्तान रीना कुल्लू ,जमुना कुमारी और अनुप्रिया सोरेंग ने एक-एक गोल किया। हॉकी सिमडेगा की पहली जीत पर हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने टीम को दी बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

सिमडेगा जिला टीम में मनीषा एक्का, सोनाली तिर्की, सुशीला कुजूर, एस्थर होरो, सीता कुमारी, अनीशा कुल्लू, रीना कुल्लू, अनुप्रिया सोरेंग, शिवानी कुमारी, अमृता मिंज, बेरतीला केरकेट्टा,जमुना कुमारी , राजमुनि कुमारी,मनीषा मिंज, अनिमा कांडुलना, पुनीता मांझी, सानिया तिर्की,आरती कुमारी शामिल हैं। टीम के मैनेजर कुनूल भेंगरा और कोच रोहित बेसरा हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.