रांची। झारखंड खेल पत्रकार संघ ने झारखंड सरकार निबंधन विभाग के महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय में अपना निबंधन करा लिया है। इस संबंध में झारखंड सरकार निबंधन विभाग के महानिरीक्षक निबंधन के हस्ताक्षर से गुरुवार को पत्र संगठन को भेज दिया गया है। सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट-1860 के तहत निबंधित इस संस्था के महासचिव संजय कुमार झा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि संघ के क्रिया कलाप पर शीघ्र ही बैठक कर आगे के कार्यक्रम तय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन अपने सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेगा।
103