Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड सीनियर ताइक्वांडो टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

झारखंड सीनियर ताइक्वांडो टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंडोर स्टेडियम, देवघर में 39 वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम हेतु सेलेक्शन ट्रायल संपन्न हुआ। 9 से 11 सितम्बर तक गुवाहाटी (असम) में होने वाले चैंपियनशिप के
लिए झारखंड ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रॉयल का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ के तदर्थ समिति के द्वारा किया गया।

सेलेक्टेड प्लेयर
पुरुष वर्ग
अंडर-54 किलो वजन वर्ग- ब्रजेश कुमार (गोड्डा), अंडर-58 किलो वजन वर्ग-आदित्य कुमार सिंह (धनबाद), अंडर-63 किलो वजन वर्ग-उत्कर्ष कुमार सिंह (जमशेदपुर),अंडर-68 किलो वजन वर्ग-अजय कुमार रजवार (धनबाद), अंडर-74 किलो वजन वर्ग-आकाश साव (देवघर), अंडर-80 किलो वजन वर्ग-अभिनव मोदनवाल (धनबाद)। अंडर 86 किलो वजन वर्ग-आशीष झा (देवघर)।

महिला वर्ग
अंडर-46 किलो वजन वर्ग-थापना हांडिक (बोकारो), अंडर-49 किलो वजन वर्ग-रिया (रांची), अंडर-53 किलो वजन वर्ग-वर्णिका (गोड्डा), अंडर-58 किलो वजन वर्ग-सोनामिका(रांची), अंडर-67 किलो वजन वर्ग- प्रिया घोष।

इस ट्रायल प्रतियोगीता में ऑफिशियल्स में संतोष शर्मा (बोकारो), अमित कुमार (धनबाद), सैयद फारूक नदीम (रांची),रबीउल हुसैन (देवघर), झारखंड ताइक्वांडो सचिव नीरज कुमार, एडहॉक कमिटी के अनुप कुमार बरनवाल, राजीव रंजन, मोहम्मद अजीजुल्लाह, दिलीप कुमार,ओम प्रकाश यादव, गिरिधारी यादव, शकील अंसारी, रविकेश कुमार सिंह व चन्दन मिश्रा मौजूद थे। सभी खिलाड़ीयो को जिला खेल प्राधिकरण के सचिव
आशीष कुमार झा ने शुभकामनाएं दी हैं तथा जीत की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.