हॉकी झारखंड एवं नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान जमशेदपुर में आयोजित आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड -जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप -2023 का आज पांचवें दिन हुआ समापन।आज अंतिम दिन 04मैच खेले गए। फाइनल मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी जमेदपुर ने हॉकी सिमडेगा को 08-4 से पराजित कर विजेता हुआ।
वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए हॉकी रांची ने हॉकी गुमला 06-02 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
इससे पूर्व फर्स्ट हाफ में दोनो सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने हॉकी गुमला को 9-0से तथा हॉकी सिमडेगा ने हॉकी रांची को 2-1 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी।



