गढवा। जमशेदपुर ने गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के द्वारा आयोजित झारखंड अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच जमशेदपुर ने गिरिडीह को 7-0 से हराया। पहले हाफ में जमशेदपुर की टीम 4-0 से आगे था।
अटौला के सिद्धबन मैदान पर खेले गए इस मैच में जमशेदपुर की टीम गिरिडीह पर हर तरह से भारी पड़ा। फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर का मुकाबला गोड्डा से होगा। गोड्डा ने रामगढ़ को 2-1 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रंका उच्च विद्यालय के मैदान में 20 सितंबर को खेला जायेगा।

रंका में आयोजित होने वाले फाइनल मैच के लेकर तैयारी जारी है। सारे अतिथियों को बैठाने आने-जाने और मैदान की सारी व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले सोमवार को मैच में मुख्य अतिथि झारखंड फुटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की भीड़ यह बता रही है कि आज भी फुटबॉल खेल का जुनून दूर-दूर तक गांव में जिंदा है। बहुत दूर-दूर से यहां दर्शक मैदान में खेल को देखने के लिए आए हुए। उन्होंने कहा कि इस मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए पीने के लिए एक बोरिंग चापाकल की जरूरत थी जिसे पूरा करा दिया गया है।

इसके उपरांत उपायुक्त शेखर जमुआर, आयोजन समिति के अध्यक्ष राज महेश्वरम, सचिव आलोक मिश्रा,ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक,वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी,जिला अध्यक्ष तनवीर आलम,जिला सचिव मनोज ठाकुर,जिला वी सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह,मेराल प्रमुख दीप माला,चेचरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी,खेल प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता,धीरज दुबे,प्रखंड अध्यक्ष फ़ुजैल अहमद,अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी,अरविंद कुमार,धर्मेद्र कुमार पाल, एस पी यादव, कौशलेश तिवारी,लक्ष्मण राम,उवेन्द्र राम,पुरान तिवारी, सहित कई लोग उपस्थित थे।मंच संचालन जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने किया।