रांची, 11 अक्टूबर। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने मंगलवार को गोवा में आयोजित किये जाने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए अपने डिप्युटी सी डी एम की घोषणा कर दी। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय पदाधिकारी सह ओलंपियन हरभजन सिंह और कबड्डी एसोसिएशन के सचिव बिपिन कुमार सिंह झारखंड दल के डिप्युटी सी डी एम बनाये गए है। उन्होंने बताया कि यह गेम्स गोवा के विभिन्न जगहों पर आगामी 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित होंगे। ज्ञातव्य है कि शिवेंद्र नाथ दुबे (कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ) दल के सी डी एम नियुक्त किये जा चुके है।
107
previous post