Thursday, June 11, 2026
Home Slider झारखंड : जेएससीए की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता को सरकार की हरी झंडी, 10 सितंबर से शुरू होगा यह टूर्नामेंट

झारखंड : जेएससीए की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता को सरकार की हरी झंडी, 10 सितंबर से शुरू होगा यह टूर्नामेंट

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

रांची। झारखंड में अगले महीने से क्रिकेट की गतिविधयां शुरू होने वाली है और सरकार ने इसके लिए हरी झंडी भी दे दी है। आगामी 10 सितंबर से 27 सितंबर तक JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रस्तावित T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस निमित्त गृह विभाग का पत्र बुधवार को JSCA प्रबंधन को मिल गया है। COVID19 को देखते हुए JSCA प्रबंधन ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार के समस्त दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन का विश्वास जताया था। अनुमति मिलने पर JSCA प्रबंधन ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं झारखंड सरकार के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

JSCA ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उससे साफ हो गया है कि प्रतियोगिता का आयोजन धुर्वा स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम में ही होगा। पहले प्रतियोगिता का आयोजन रांची व जमशेदपुर में कराए जाने की संभावना जताई जा रही थी। जिसपर JSCA की प्रेस विज्ञप्ति ने विराम लगा दिया है।

साभार :  www.sportsjharkhand.com

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.