Wednesday, June 10, 2026
Home Slider राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड साइक्लिंग टीम घोषित

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड साइक्लिंग टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

HIGHLIGHTS
►ट्रेन से बीकानेर के लिए हुई रवाना
►बीकानेर में आगामी 13 नवंबर से आयोजित होगी प्रतियोगिता
►कई पदाधिकारियों ने दी जीत की शुभकामना
रांची। राजस्थान साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 24वीं नेशनल सीनियर, जूनियर,सब जूनियर रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन बीकानेर (राजस्थान) में आगामी 13 से 16 नवंबर 2019 तक किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य से झारखंड साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में 10 सदस्यीय टीम हटिया स्टेशन से रवाना हुई।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एथलीट (राइडर) हिंदू हसदा, नवीन कुमार राम,नागेंद्र कुमार, आशीष कुमार, गुलनची बांडा, प्रशांत टुडू, अरनव हैं। टीम के साथ कोच राम कुमार भट्ट, विनय विभाकर तथा टीम प्रबंधक के रूप में दिलीप कुमार गुप्ता भाग लेंगे। उक्त सभी खिलाड़ियों को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, झारखंड साइकिल संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, झारखंड साइकिल संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, मुकुल टोप्पो ,गोड्डा जिला साइकिल संघ के सचिव रितेश झा , विनय कुमार पांडे ,शशिकांत पांडे ,दीपक हेंब्रम, सलिल कुमार, इत्यादि ने शुभकामनाएं दी। यह जानकारी झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.