Monday, June 15, 2026
Home Slider बिहार जूनियर फुटबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल 18 से गया में

बिहार जूनियर फुटबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल 18 से गया में

by Khel Dhaba
0 comment

HIGHLIGHTS
►बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी जानकारी
►राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश में होगी
►ट्रायल दो दिन गया शहर के गांधी मैदान में आयोजित होगी

पटना। राष्ट्रीय जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर बीसी रॉय ट्रॉफी में भाग लेने वाली बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल आगामी 18 व 19 नवंबर को गया के सुब्रमणियम स्टेडियम (गांधी मैदान) में किया जायेगा। यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2003 या उसके बाद हो और साथ ही 31 दिसंबर 2004 या उसके पहले की हो।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में आयोजित की जायेगी। इस ट्रायल में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, फोटोग्राफर्स, बिहार फुटबॉल संघ द्वारा जारी पहचान पत्र, एनओसी और रिकवमेंडशन लेटर (जिला संघों से जारी) को लाना अनिवार्य होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.