Saturday, May 9, 2026
Home IPL IPL 2026 : CSK की दमदार जीत, नूर अहमद बने हीरो

IPL 2026 : CSK की दमदार जीत, नूर अहमद बने हीरो

कोलकाता नाइटराइड्र्स को अब भी सीज़न की पहली जीत का इंतज़ार

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई, 14 अप्रैल 2026। चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स Kolkata Knight Riders को 32 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में स्पिनर नूर अहमद Noor Ahmad की घातक गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ों की उपयोगी पारियों ने सीएसके CSK को जीत दिलाई, जबकि केकेआर KKR को अब भी सीज़न की पहली जीत का इंतज़ार है।

नूर अहमद की फिरकी में फंसी केकेआर

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइड्र्स की शुरुआत खराब रही। सुनील नरेन को इस बार ओपनिंग में भेजा गया, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा।

इसके बाद आंजिक्य रहाणे (28) और अंगकृष रघुवंशी (27) ने साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन चेन्नई के स्पिनर्स ने मैच का रुख बदल दिया। नूर अहमद ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने रहाणे, कैमरन ग्रीन (गोल्डन डक) और रिंकू सिंह को आउट कर केकेआर की कमर तोड़ दी। अंत में रॉवमन पॉवेल (31) और रमनदीप सिंह (35) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

सैमसन-ब्रेविस की शानदार बल्लेबाज़ी

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रितुराज गायकवाड़ जल्दी आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन (48) और आयुष म्हात्रे (38) ने तेज़ साझेदारी कर टीम को संभाला। पावरप्ले में सीएसके ने 72 रन बना लिए थे। मिडिल ओवर्स में रन गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस (41) और सरफराज़ खान (23) ने अहम योगदान देकर स्कोर को 192 तक पहुंचाया। केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि सुनील नारायण ने किफायती स्पेल डाला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights