Saturday, May 9, 2026
Home बिहारफुटबॉल मुजफ्फरपुर ने जीता बिहार महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

मुजफ्फरपुर ने जीता बिहार महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

फाइनल में सीवान को टाई ब्रेकर में 2-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

लखीसराय, 14 अप्रैल। स्थानीय केआरके मैदान में मंगलवार की रात संपन्न सैयद एजाज हुसैन कप डे नाइट राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का खिताब मुजफ्फरपुर ने जीत लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने सीवान को टाईब्रेकर में 2-0 से हराया। मैच का उद्घाटन डॉक्टर कुमार अमित और डॉक्टर पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

मैच के पहले हाफ के 35 मिनट के खेल में दोनों ही टीमें लगातार गोल दागने के लिए लगातार एक दूसरे के गोल पोस्ट पर आक्रमण करती रही,लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मैच के दौरान दोनों ही टीम का लगातार दबदबा बना रहा।

मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच के 35 मिनट के खेल में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दोनों ही टीमें एक दूसरे के गोल पोस्ट पर आक्रमण करते रहे, लेकिन दोनों ही टीमों के गोलकीपर ने गोल नहीं होने दिया।

इसके बाद 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें धुआंधार आक्रमण करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सका। टाई ब्रेकर में मुजफ्फरपुर टीम की जर्सी नम्बर 04 की खिलाड़ी रूबी कुमारी ने गोल दागी। इसके बाद जर्सी नम्बर 16 की खिलाड़ी अन्नू कुमारी ने अपनी टीम के लिए गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।

मुजफ्फरपुर टीम की गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी गोल नहीं होने दिया। सीवान टीम की खिलाड़ी एक भी गोल नहीं दाग सकी। प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गोल कीपर का खिताब मुजफ्फरपुर टीम की गोलकीपर अंशु यादव को दिया गया। बेस्ट 11 की खिलाड़ी का खिताब सीवान टीम की जर्सी नम्बर 06 की खिलाड़ी अंजली कुमारी तथा गोल्डन बूट का पुरस्कार बेगूसराय टीम की कौशिकी कुमारी को दिया गया। कौशिकी ने खेल के दौरान सात गोल दागे थे।

खेल के दौरान मुख्य रेफरी के रूप में रौशन गुप्ता, सहायक रेफरी के रूप में कैलाश कुमार पंडित और रजी अहमद चौथे रेफरी के रूप में हरेंद्र यादव ने अपनी भूमिका निभाई।

इस मौके टेक्निकल टीम के संजीव कुमार सिंह, असगर इमाम ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन,
पूर्व फुटबॉलर कामेश्वर मंडल, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव बबलू शर्मा,आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल, राजेश शर्मा, जॉन मिल्टन पासवान, शिवेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, शाहनवाज आलम, जैनुल हक, नवल मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights