Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडअन्य पूरे झारखंड में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय Olympics दिवस

पूरे झारखंड में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय Olympics दिवस

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 18 जून। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह 2024 का आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जायेगा। झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन ने इसके लिए अपने सभी संबंधित इकाइयों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

आगामी 23 जून से 29 जून तक मनाया जाएगा अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस समारोह
इस वर्ष ओलम्पिक दिवस समारोह आगामी 23 से 29 जून तक मनाया जाएगा। पेरिस ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे भारतीय दल का उत्साहवर्धन ओलम्पिक दिवस समारोह का उद्देश्य होगा। फ्यूल योर जर्नी टू ओलम्पिक सक्सेस के थीम के साथ ये समारोह आयोजित होंगे।

इसकी जानकारी देते हुए झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि
इस वर्ष का ओलंपिक दिवस समारोह अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम पेरिस ओलंपिक के कगार पर हैं। हमारी टीम इस भव्य खेल आयोजन में भाग लेने की तैयारी कर रही है, और निश्चित रूप से हमें उन्हें पदक जीतने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया की प्रति वर्ष की भांति जिला ओलम्पिक एसोसिएशन और राज्य खेल संघो के सहयोग से यह आयोजन झारखण्ड के विभिन्न जिलों में अत्यंत ही उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में जिले के खेल पदाधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

कार्यक्रम का प्रारूप
दिनांक 23 जून 2024
1.क्रॉस कंट्री दौड़
2.साइकिलिंग
3.ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्लोगन प्रतियोगिता.
दिनांक 24 से 29 जून 2024
1.विभिन्न खेलो की प्रतियोगिता (अपनी सुविधानुसार )
2.कार्यक्रम के दौरान लिए गए फोटो में से चुने गए फोटो को बेस्ट फोटो अवार्ड.
3.उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.