Saturday, April 25, 2026
Home Latest एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की बेटियों स्वर्णिम पंच

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की बेटियों स्वर्णिम पंच

4 गोल्ड पर किया कब्जा

by Khel Dhaba
0 comment

उलानबटोर (मंगोलिया), 9 अप्रैल। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। मीनाक्षी हुड्डा और प्रीति पवार की अगुवाई में भारत ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

चार भारतीय मुक्केबाजों ने जीता स्वर्ण

भारत के लिए मीनाक्षी (48 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किए। मीनाक्षी ने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान को 5-0 से हराकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद प्रीति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की स्टार बॉक्सर हुआंग शियाओ-वेन को 5-0 से हराया।

प्रिया और अरुंधति ने भी दिखाया दम

प्रिया घंघास ने उत्तर कोरिया की वॉन उन-ग्योंग को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अरुंधति चौधरी ने कजाकिस्तान की बकित सेइडिश को 4-1 से हराकर भारत की झोली में चौथा गोल्ड डाला।

जैस्मीन को फाइनल में हार

भारत को 57 किग्रा वर्ग में झटका लगा, जहां मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया को थाईलैंड की पुनरावी रुएनरोस के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम ने इस चैंपियनशिप में कुल 10 पदक जीते-4 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य। अल्फिया पठान ने रजत पदक हासिल किया, जबकि निकहत जरीन, अंकुशिता बोरो, लवलीना बोरगोहेन और पूजा रानी को कांस्य पदक मिला।

आगे पुरुष वर्ग की चुनौती

अब पुरुष वर्ग में विश्वनाथ सुरेश और सचिन सिवाच से स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं, जो शुक्रवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights