Wednesday, June 3, 2026
Home Latest हॉकी : भारतीय महिला टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराई

हॉकी : भारतीय महिला टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराई

चार मैचों की सीरीज हुई 2-2 से ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

ब्यूनस आयर्स, 18 अप्रैल। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच जीतकर शृंखला 2-2 से बराबर की।

दौरे की शुरूआत 13 अप्रैल को पहले मैच से हुई जिसमें अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत दर्ज की। भारत के लिए नवनीत कौर (22वां मिनट) और अन्नु (29वां मिनट) ने गोल दागे जबकि मेजबान टीम के लिए मारिया एमिलिया लारसन (11वां), विक्टोरिया ग्रानाटो (18वां) ने एक एक और जूलिएटा जांकुनास (42वां और 55वां) ने दो गोल किये।

दूसरा मैच 14 अप्रैल को खेला गया जिसमें अर्जेंटीना 2-1 से विजयी रही। भारत के लिए एकमात्र गोल 22वें मिनट में इशिका ने किया जबकि अर्जेंटीना के लिये आगस्टिना गोर्जेलानी ने 34वें और 48वें मिनट में गोल किये।

तीसरा मैच 16 अप्रैल को खेला गया जिसे 2-1 से जीतकर भारत ने वापसी की। भारत के लिए नवनीत कौर (26वां) और नेहा (37वां) ने गोल किये जबकि अर्जेंटीना के लिये एकमात्र गोल आगस्टिना ने 52वें मिनट में दागा।

श्रृंखला का आखिरी मैच 17 अप्रैल को खेला गया जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं । भारतीय डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को कोई मौका नहीं दिया। भारत ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।

भारत की कार्यवाहक कप्तान नवनीत कौर ने कहा कि पहले दो मैच हारने के बाद जिस तरह से टीम ने वापसी की, उससे मैं बहुत खुश हूं। अर्जेंटीना जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ दो मैच हारने के बाद वापसी करना आसान नहीं होता लेकिन हमने वह जज्बा दिखाया। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि भारतीय महिला हॉकी सही दिशा में जा रही है और हम शीर्ष स्तर पर दबाव का सामना कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.