Tuesday, April 21, 2026
Home Latest लॉरियस पुरस्कार : अल्काराज़ और सबालेंका ने जीते शीर्ष सम्मान

लॉरियस पुरस्कार : अल्काराज़ और सबालेंका ने जीते शीर्ष सम्मान

टीम श्रेणी में पिछड़ गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम, पीएसजी ने जीता अवार्ड

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड (स्पेन) में आयोजित लॉरेस वर्ल्ड स्पोट्र्स अवाड्र्स 2026 में टेनिस जगत का दबदबा रहा। वल्र्ड स्पोट्र्समैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार कार्लोस अल्काराज और वर्ल्ड स्पोट्र्स वीमेन ऑफ द ईयर का पुरस्कार आर्यना सबांलेका ने जीता।

पुरस्कार की दौड़ में साइकिलिस्ट तादेज पोगाचार और अपने टेनिस प्रतिद्वंद्वी जैनिक सिनर भी थे पर अल्काराज ने इन्हें पछाड़ा दिया। वहीं सबालेंका ने सम्मान मिलने पर कहा कि वर्तमान समय में खेल जगत में कई प्रेरणादायक और मजबूत महिलाएँ मौजूद हैं।

युवा और टीम श्रेणी में भी बड़े नाम चमके

फुटबॉलर लेमिन यामल को ‘वर्ल्ड यंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर’ चुना गया। उनकी उपलब्धियों और नई पीढ़ी पर प्रभाव को इस सम्मान का प्रमुख कारण माना गया।

टीम श्रेणी में पेरिस सेंट-जर्मेन ने ‘वर्ल्ड टीम ऑफ़ द ईयर’ का खिताब जीता। इस दौड़ में उन्होंने इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम और भारत की महिला क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ा।

कमबैक और ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स के विजेता

गोल्फर रोरी मैकलॉय को ‘वर्ल्ड कमबैक ऑफ़ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। उन्होंने अपनी मेहनत और लगातार प्रयासों को इस सफलता का श्रेय दिया। वहीं लैंडो नॉरिस को ‘वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर’ से सम्मानित किया गया, जो उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है।

अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता

पैरालंपिक तैराक गैब्रियल अराउजो को दिव्यांग वर्ग में ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर’ चुना गया। स्नोबोर्डर क्लोई किम ने तीसरी बार ‘वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर’ का खिताब अपने नाम किया।

प्रेरणा और सामाजिक योगदान को भी मिला सम्मान

टोनी क्रूस को ‘स्पोर्टिंग इंस्पिरेशन अवॉर्ड’ दिया गया। वे अपनी अकादमी और सामाजिक कार्यों के जरिए बच्चों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं। इसके अलावा ‘स्पोर्ट फॉर गुड अवॉर्ड’ ‘फुटबॉल मास’ प्रोजेक्ट को मिला, जो खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहा है।

2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड विजेता

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर अवार्ड: कार्लोस अल्काराज़
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड: एरिना सबालेंका
लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ़ द ईयर अवार्ड: पेरिस सेंट-जर्मेन
लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर अवार्ड: लैंडो नॉरिस
लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ़ द ईयर अवार्ड: रोरी मैकलॉय
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर विद अ डिसेबिलिटी अवार्ड: गैब्रियल अरुजो
लॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर अवार्ड: क्लो किम
लॉरियस वर्ल्ड यंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर अवार्ड: लामिन यामल
लॉरियस स्पोर्टिंग इंस्पिरेशन अवार्ड: टोनी क्रूस
लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: नादिया कोमनेची
लॉरियस स्पोर्ट फ़ॉर गुड अवार्ड: फ़ुटबॉल मास

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights