पटना, 9 अप्रैल। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेले जा रहे कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 के सुपर सिक्स मुकाबलों में गुरुवार को रोमांचक खेल देखने को मिला। वीजीयू थंडरबोल्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संत जोसफ चैंजर्स को 56 रन से हराया, जबकि जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने मानव रचना लायंस को सात विकेट से मात दी।
श्रेयांश की ऑलराउंड चमक से थंडरबोल्ट की बड़ी जीत
कृष्णा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में वीजीयू थंडरबोल्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 197/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
श्रेयांश ने 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आशीष ने 64 रन का अहम योगदान दिया।
जवाब में संत जोसफ चैंजर्स की टीम 18.1 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। थंडरबोल्ट की ओर से हिमांशु शेखर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। श्रेयांश को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (66 रन और 1 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आयुष्मान जैन ने दिलाई ब्लास्टर्स को आसान जीत
दिन के दूसरे मुकाबले में जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने मानव रचना लायंस को सात विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस की टीम 16.5 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। आर्यन अरविंद (42) और शिबू भूषण (39) ने संघर्ष किया।
ब्लास्टर्स की ओर से आयुष्मान जैन और रोहित झा ने 3-3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।
135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लास्टर्स ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आयुष्मान जैन ने नाबाद 51 रन और करन कुमार ने नाबाद 39 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आयुष्मान जैन को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
वीजीयू थंडरबोल्ट : 20 ओवर में 5/197 रन, श्रेयांश 66, साहिल 13, आशीष 64, आयुष 11, अभिनव प्रकाश 11, अतिरिक्त 23, इशु साहिल 1/29, अर्पित लाल 2/21, तेजस झा 1/39, जीत यादव 1/42.
संत जोसफ चैंजर्स: 18.1 ओवर में 10/141 रन, युवराज 39, तमजीद आलम 29, इशु साहिल 35, श्रीजन 10, अतिरिक्त 16, श्रेयांश 1/42, हिमांशु शेखर 4/18, सुजन राज 2/31, मानव 2/9.
संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: 16.5 ओवर में 134/10 रन, शिबू भूषण 39, आर्यन अरविंद सिंह 42, रितिक राज 14, अतिरिक्त 13, विनय 1/28, करन 1/5, रोहित झा 3/6, आयुष्मान जैन 3/17, रिषी 1/1.
जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 18.2 ओवर में 3/135 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 51, रवि कुमार 14, करन कुमार 39, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 1/13, मयंक कुमार 1/19.