Thursday, June 11, 2026
Home Latest फीफा रैंकिंग में भारतीय टीम दो पायदान नीचे खिसकी

फीफा रैंकिंग में भारतीय टीम दो पायदान नीचे खिसकी

by Khel Dhaba
0 comment

कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को जारी हुई फीफा की वैश्विक रैंकिंग में दो पायदान खिसकर 106वें स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने अपने पिछले विश्व कप क्वालीफायर मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जिसका असर उसकी रैंकिंग पर पड़ा।

एशियन चैम्पियन कतर से गोल रहित ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने 187वें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश से ड्रॉ खेला और 104 से 106 पायदान पर खिसक गई। इस बीच, बांग्लादेश तीन पायदान की छलांग के साथ 184वें स्थान पर पहुंच गई है।

बेल्जियम की टीम शीर्ष पर मौजूद है जबकि विश्व चैम्पियन फ्रांस एवं जर्मनी अपने स्थान पर बने हुए हैं। उरुग्वे, क्रोएशिया और अर्जेटीना एक-एक पायदान चढ़कर क्रमश: पांचवें, सातवें और नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.