Sunday, June 7, 2026
Home Latest India vs Afghanistan Test Match: अफगानिस्तान पर भारत की मजबूत पकड़

India vs Afghanistan Test Match: अफगानिस्तान पर भारत की मजबूत पकड़

113 रन पर अफगानिस्तान के पांच विकेट गिरे

by Khel Dhaba
0 comment

मुल्लांपुर, 7 जून। भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान के 113 रन तक पांच विकेट चटका कर मजबूत पकड़ बना ली है। अफगानिस्तान की टीम अभी भारत के पहली पारी के स्कोर से 451 रन पीछे है और उसके पांच विकेट शेष हैं।

पदार्पण कर रहे मानव सुथार (21 रन देकर तीन विकेट) ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत करते हुए अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने चाय के विश्राम से ठीक पहले अब्दुल मलिक (16) को आउट किया। सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (तीन) को भी पवेलियन भेजा। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (27 रन देकर दो विकेट) दूसरे सफल गेंदबाज रहे।

दिन का खेल समाप्त होने तक रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद थे। जजई के आउट होने के साथ ही दिन के खेल के समापन की घोषणा कर दी गई। अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बनाए हैं।

इससे पहले विकेटकीपर ऋषभ पंत अपने टेस्ट कैरियर का नौवां शतक बनाने का सुनहरा अवसर चूक गए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने बिना किसी दबाव के शानदार अर्धशतक जड़ा, जिससे भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ आठ विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.