Sunday, June 14, 2026
Home Slider हॉकी खिलाड़ी कोरोना वायरस से उबरे, शाम को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी

हॉकी खिलाड़ी कोरोना वायरस से उबरे, शाम को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी

by Khel Dhaba
0 comment
Hockey Bihar

नईदिल्ली। कप्तान मनप्रीत सिंह सहित भारतीय पुरुष हॉकी टीम के छह खिलाड़ी कोविड-19 से उबर गए हैं और सोमवार शाम उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। टीम के करीबी सूत्रों ने बताया कि मनप्रीत, डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह, वरुण कुमार, गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और स्ट्राइकर मनदीप सिंह दो बार कोरोना वायरस नेगेटिव पाए गए और उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य काम कर रहे हैं। इन लोगों का 10 और 12 अगस्त को परीक्षण किया गया। सभी हॉकी खिलाड़ी कोविड-19 से पूरी तरह उबर गए हैं और आज शाम उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे लेकिन खून में आक्सीजन का स्तर कम होने पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) उन्हें सबसे पहले बेंगलुरु में एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में मनप्रीत और चार अन्य खिलाड़ियों को भी एहतियाती कदम के तौर पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए ट्रेनिंग शिविर बेंगलुरू में बुधवार से शुरू होगा। कोरोना वायरस से उबरने वाले खिलाड़ियों को हालांकि कुछ और समय पृथकवास में बिताना पड़ेगा जिसके बाद वे टीम के साथ जुड़ पाएंगे। फिलहाल शिविर के लिए बेंगलुरू में 33 पुरुष और 24 महिला खिलाड़ी मौजूद हैं। राष्ट्रीय शिविर के 30 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.