Sunday, June 14, 2026
Home Slider सिमोना हालेप ने जीता प्राग ओपन टेनिस का खिताब

सिमोना हालेप ने जीता प्राग ओपन टेनिस का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

प्राग। टॉप सीड सिमोना हालेप ने शानदार प्रदर्शन करेत हुए रविवार को प्राग ओपन खिताब जीत लिया। हालेप ने खिताबी मुकाबले में एलिस मरटेंस को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराया। यह मैच एक घंटे 33 मिनट चला। हालेप लॉकडाउन के बाद कोई खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

अहम बात यह है कि वर्ल्ड नंर-2 हालेप ने फरवरी में लॉकडाउन से पहले दुबई ओपन खिताब भी जीता था। यह हालेप का 21वां डब्ल्यूटीए खिताब है। सक्रिय खिलाड़ियों में हालेप से अधिक डब्ल्यूटीए खिताब सिर्फ सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स, किम क्लाइस्टर्स और पेट्रा क्वीतोवा ने जीते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.