27 C
Patna
Thursday, November 30, 2023

हॉकी : सुल्तान जौहर कप में भारत ने जापान को दी मात

जौहर। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जापान को सुल्तान जौहर कप में मंगलवार को 5-1 से हराया। भारतीय टीम की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। भारत ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें उसे दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है।

भारत की ओर से कप्तान उत्तम सिंह (तीसरा मिनट), रोहित (12वां मिनट), जॉनसन पुर्टी (21वां मिनट), बॉबी सिंह धामी (31वां मिनट) और अमनदीप लाकड़ा (51वां मिनट) ने गोल किये। जापान का एकमात्र गोल इकुमी साएकी ने 15वें मिनट में किया।

मैच देरी से शुरू होने के बाद उत्तम के गोल ने भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी। जापान को कुछ देर बाद पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन वह भारतीय डिफेंस को नहीं भेद सका।

अपने पहले मैच में मलेशिया को मात देने के बाद भारतीय युवा दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार गये थे। टूर्नामेंट के चौथे मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights