Thursday, June 11, 2026
Home Slider कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह को पितृशोक

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह को पितृशोक

by Khel Dhaba
0 comment

बोकारो। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव एवं बोकारो जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह के पिता सुभाष प्रसाद सिंह जी का बुधवार को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया।
विपिन कुमार सिंह का पैतृक गांव पटना जिला के बख्तियारपुर के पास है। पिता सुभाष प्रसाद सिंह पैतृक गांव में रहते थे। स्व सुभाष प्रसाद सिंह के एक पुत्र संजीव कुमार सिंह पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में कार्यरत हैं।
उनके निधन पर झारखंड कबड्डी परिवार समेत पूरे खेल जगत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं पूरे परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दे। खेलढाबा.कॉम परिवार भी इस दुख की वेला में विपिन कुमार सिंह व उनके परिवार के साथ है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.