Sunday, June 7, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने रोका न्यूजीलैंड का विजय रथ

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने रोका न्यूजीलैंड का विजय रथ

by Khel Dhaba
0 comment

इंग्लैंड ने जॉस बटलर (73 रन) और एलेक्स हेल्स (52 रन) के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में मंगलवार को 20 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

इंग्लैंड ने ग्रुप-1 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाये, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 159 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिये ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। फिलिप्स ने 36 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 62 रन बनाये मगर 18वें ओवर में उनके आउट होते ही कीवी टीम की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

इंग्लैंड चार मैचों में पांच अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर आ गई है, जबकि इतने ही अंकों वाली ऑस्ट्रेलिया (-0.30) खराब रन रेट के कारण तीसरे स्थान पर है। पांच अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड (+2.23) के पास यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का अवसर था, लेकिन अब उसे सुपर-12 के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हर हाल में हराना होगा।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.