Friday, June 12, 2026
Home Slider धनबाद : केंद्रीय विद्यालय-1 ने वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट का खिताब

धनबाद : केंद्रीय विद्यालय-1 ने वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। केंद्रीय विद्यालय-1 ने वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। गुरुवार को जियलगोरा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में केंद्रीय विद्यालय-1ने डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह को 44 रनों से हरा दिया। टॉस डीएवी ने जीता और पहले फील्डिंग की।

केंद्रीय विद्यालय-1 ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन बनाए। शेखर कुमार ने 44, अंकित कुमार ने 37, शुभम कुमार ने 14 और मनीष कुमार दास ने 10 रन बनाए। ओम कुमार शर्मा ने 17 पर तीन, निखिल कुमार ने 37 पर दो, रौशन कुमार ने 28 पर दो विकेट झटके।

बाद में डीएवी मॉडल की पूरी टीम 23.3 ओवर में 104 रनों पर आउट हो गई। निखिल कुमार ने 23, रौशन कुमार ने 15 और ओम शर्मा ने दस रन बनाए। राहुल प्रसाद ने 17 पर पांच विकेट लिए। शेखर कुमार ने 17 पर दो और अंकित कुमार ने 35 पर दो विकेट हासिल किए।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में  मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार साहू ने विजेता, अतिथि प्रमोद अग्रवाल व अशोक पांडेय ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ साहू ने कहा कि खेल के दौरान ऑर्थो संबंधित इंज्यूरी पर खिलाड़ी को मुफ्त इलाज की घोषणा की। डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इसके अलावा टूर्नामेंट के मैचों में चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को डीसीए के वरीय उपाध्यक्ष उत्तम विश्वास, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा व बीएच खान, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सुधीर पांडेय, तिवारी जी आदि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, राजीव सिंह, अंपायर ओपी राय व तनवीर अंसारी, स्कोरर ज्ञान रंजन व महेश गोराई उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.