Wednesday, June 10, 2026
Home Slider धनबाद : डीसीए चैलेंजर ट्रॉफी महिला टी-20 क्रिकेट में ग्रीन ने येलो को हराया

धनबाद : डीसीए चैलेंजर ट्रॉफी महिला टी-20 क्रिकेट में ग्रीन ने येलो को हराया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

धनबाद। डीसीए चैलेंजर ट्रॉफी महिला टी-20 क्रिकेट में मंगलवार को धनबाद ग्रीन ने धनबाद येलो को 14 रन से हरा दिया।

सीसीडब्‍ल्‍यूओ मैदान में टॉस जीत पहले बल्‍लेबाजी करते हुए धनबाद ग्रीन ने बीस ओवर में छह विकेट पर 115 रन बनाए। आयशा अली ने 35 गेंदों में 36, पायल कुमारी ने 30 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेली।

येलो के लिए शिफा हसन ने नौ रन पर तीन विकेट लिए। नेहा साव और लक्ष्‍मी सरोज ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में धनबाद येलो निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 101 रन ही बना सका।

कप्तान रीता यादव ने 22, शिफा हसन ने नाबाद 30 रन और महारानी मुर्मू ने नाबाद नौ रन बनाए। अंकिता चौरसिया ने आठ पर तीन और पायल कुमारी ने 13 पर दो विकेट चटकाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.