Monday, June 15, 2026
Home Slider मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल में धनबाद की लड़कियों का शानदार खेल

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल में धनबाद की लड़कियों का शानदार खेल

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल आमंत्रण कप प्रतियोगिता 2019 में आज खेले गए मैच के परिणाम इस प्रकार है। बालिका वर्ग में धनबाद ने दुमका को 11-0 से हराया। इस मैच में आशा कुमारी (9वें, 12वें, 17वें, 30वें, 35वें, 40वें, 44वें मिनट) ने कुल सात गोल दागे। संगीता कुमारी ने 4वें, 21वें, 23वें मिनट में गोल दागे। अर्चना राय ने 33वें मिनट में गोल किया। एक अन्य मैच में धनबाद ने जामताड़ा को 13-0 से मात दी।

बालक वर्ग में कोडरमा ने रांची को 1-0 से हराया। बालक वर्ग में खरसावां ने गिरीडिह को 3-1 से मात दी। सूरज सिंह ने 4वें, 26वें और 52वें मिनट में गोल किया। गिरीडिह की ओर से रोहित मुर्मु ने गोल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.