Monday, June 15, 2026
Home Slider विश्व बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक Sports कंपीटिशन में बिहार के साजिद को चौथा स्थान

विश्व बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक Sports कंपीटिशन में बिहार के साजिद को चौथा स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कोरिया के जेजु सिटी में आयोजित विश्व बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स कंपीटिशन में बिहार के साजिद हक ने चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने 175 सेंटीमीटर ग्रुप में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर शशि आनंद, रुपक कुमार,प्रशांत यादव,हिमांशु हरि सहित अन्य खेलप्रेमियों ने बधाई दी है। साजिद हक इसके पहले कई बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है और खिताब भी जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कई पदक अपने नाम किया है।वर्ष 2017 और 2019 में उन्होंने मिस्टर बिहार का खिताब अपने नाम किया है। बांडी पॉवर मुंबई जोन में गोल्ड पदक जीता। जेराई क्लासिक प्रतियोगिता में छठा स्थान प्राप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.