Friday, June 12, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Dhanbad A Division Cricket League छठ पूजा के बाद

Dhanbad A Division Cricket League छठ पूजा के बाद

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 3 नवंबर। धनबाद क्रिकेट संघ ने ए डिवीजन क्रिकेट लीग छठ पूजा के बाद कराने की घोषणा की है। शुक्रवार को संघ के रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित कार्यालय में ए डिवीजन टीमों के कप्तानों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। भाग ले रही टीमों को विभिन्न ग्रुपों में बांटा गया। संघ के महासचिव उत्तम विश्वास ने बताया कि ए डिवीजन की टीमें अपने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन छह नवंबर से करा सकेंगी। रजिस्ट्रेशन होटल रैमसन में किया जाएगा। बैठक में महासचिव के अतिरिक्त सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, जेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्य बिनय कुमार सिंह, कप्तानों या टीम के प्रतिनिधियों में इम्तियाज हुसैन, मनोहर, रुद्रनील चौधरी, आदित्य सिंह, सुधीर राय, रणधीर कुमार, विशाल सिन्हा, अनवर सिद्दीकी, मनीष कुमार, मो शाकिब, प्रत्युष कुमार व अन्य थे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.