Friday, June 12, 2026
Home Latest CHINA OPEN BADMINTON : सायना हारी, कश्यप दूसरे दौर में

CHINA OPEN BADMINTON : सायना हारी, कश्यप दूसरे दौर में

by Khel Dhaba
0 comment

फुजोउ (चीन)। खराब फार्म से जूझ रही पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल बुधवार को यहां स्थानीय दावेदार काइ यान यान के खिलाफ पहले दौर में हारकर सात लाख डॉलर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी सायना को महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में सिर्फ 24 मिनट में सीधे गेम में चीन की खिलाड़ी के खिलाफ 9-21, 12-21 से हार झेलनी पड़ी। पुरुष एकल में सायना के पति और निजी कोच पारूपल्ली कश्यप ने थाईलैंड के सिथिकोम थमासिन के खिलाफ सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की।

कश्यप ने थाईलैंड के विरोधी को 43 मिनट में 21-14, 21-3 से हराया। वह दूसरे दौर में सातवें वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से भिड़ेंगे। प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को वैंग ची लिन और चेंग ची या की चीनी ताइपे की जोड़ी के हाथों 14-21, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद से 29 साल की साइना अपनी फिटनेस को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

सायना लगातार तीन टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर होने के बाद पिछले महीने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.