Friday, June 12, 2026
Home Latest ऑस्ट्रेलिया की महिला फुटबॉलरों को मिलेगा पुरुषों के बराबर वेतन

ऑस्ट्रेलिया की महिला फुटबॉलरों को मिलेगा पुरुषों के बराबर वेतन

by Khel Dhaba
0 comment

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाली महिला फुटबॉलरों को अब अपने पुरुष समकक्षों के समान वेतन मिलेगा। इस करार का खाका बुधवार को पेश किया गया जिसे खेल में लैंगिक समानता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ (एफएफए) द्वारा घोषित नई केंद्रीकृत अनुबंध प्रणाली के अनुसार समंथा केर और एली कारपेंटर जैसी महिला स्टार खिलाड़ियों को पुरुष टीम के आरोन मूय और मैट रेयान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बराबर वेतन मिलेगा।

साथ ही महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के समान अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और टूर्नामेंटों के लिए विमान के ‘बिजनेस क्लास’ के टिकट मिलेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई महासंघ का यह कदम अमेरिका की महिला फुटबॉलरों के लिए प्रेरक होगा जिन्होंने अमेरिकी फुटबॉल महासंघ के खिलाफ समान वेतन को लेकर मामला दायर कराया है और इस पर अगले साल मई में सुनवाई होनी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.