Friday, June 12, 2026
Home Slider विजय मर्चेंट ट्रॉफी : झारखंड के हर्षदेव गौतम का पंजा, बिहार 148 रनों पर सिमटा

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : झारखंड के हर्षदेव गौतम का पंजा, बिहार 148 रनों पर सिमटा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में बुधवार से शुरू विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अंतर्गत बिहार और झारखंड के बीच खेले जा रहे मैच में झारखंड के कप्तान हर्षदेव गौतम का जलवा रहा और उन्होंने पांच विकेट चटका कर बिहार टीम को मात्र 148 रनों पर समेट दिया। हर्षदेव गौतम का साथ दिया अंशु कुमार सिंह ने जिन्होंने 3 विकेट चटकाये।
टॉस झारखंड ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत यश राज सिंह और ओमजी राज ने किया। इन दोनों के बीच 21 रनों की साझेदार हुई और यश राज सिंह के रूप में बिहार को पहला झटका लगा। वे 12 रन बना आउट हुए। बिहार के 90 रन पर तीन विकेट गिरे थे। इसके बाद सात विकेट 58 रन के अंदर गिर गए। पुछल्ले बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे और पारी 71 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। ओमजी राज ने 23, राजपाल चौधरी ने 37, श्रीनिवास ने 29, अभिषेक आनंद ने 15, आदित्य राज ने 10 रन बनाये। इसके अलावा हर्षित आनंद ने 3, रौशन कुमार ने 3, वासुदेव सिंह ने 6, बादल कनौजिया ने 7 रन बनाये। रौशन कुमार सिंह बिना खाता खोले नाबाद रहे। झारखंड की ओर से हर्षदेव गौतम ने 27 रन देकर 5, अंशु कुमार सिंह ने 40 रन देकर 3, आशीष चौबे ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
renu gils hostel adv new
झारखंड ने अपनी पहली पारी में 17 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बना लिये हैं। अभिषेक आनंद ने झारखंड को पहला झटका 17 रन के योग पर अभिनव कुमार को आउट कर दिया। वे 5 रन बना कर आउट हुए। शिखर मोहन 23 और कुमार सुवर्ण 23 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं। कल मैच का दूसरा दिन है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.