पटना। राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में सीएपी सुपर जायंटस ने भारती क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया।
राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में भारती क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 178 रन बनाये।
आदित्य कुमार ने 43 गेंद में 5 चौका की मदद से 45, अंकित कुमार ने 13 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 12, अभिषेक ने 42 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 48, राहुल भारद्वाज ने 27 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 39, अंकित सिंह ने 7 गेंद में 1 छक्का की मदद से 11 रन बनाये।
सीएपी सुपर जायटंस की ओर से आर्यन अमन ने 31 रन देकर 3,सीपी ने 21 रन देकर 4 और उत्तम कुमार ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में सीएपी सुपर जायंटस ने 22 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मो फिराक खान ने 37 गेंद में 13 चौका व 2 छक्का की मदद से 75, सीपी ने 27 गेंद में 1 चौका की मदद से 15, अंकित कुमार ने 20 गेंद में 4 चौका की मदद से 25, आर्यन अमन ने 16 गेंद में दो चौका की मदद से 17, मृणाल राज ने 18 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 19 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 19 रन बने।
भारती क्रिकेट क्लब की ओर से मो कैफ ने 52 रन देकर 1, रवि कुमार ने 35 रन देकर 1, अंकित सिंह ने 19 रन देकर 2,अंकित कुमार सिंह ने 7 रन देकर 1, राहुल भारद्वाज ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
सीएपी के मोहम्मद फिराक खान को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन जबकि सीपी को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।





- AFG A vs India A वनडे : डीएलएस नियम से अफगानिस्तान ने भारत को हराया

- पीवी सिंधू और तन्वी ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

- भारतीय अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट टीम में झारखंड की कुमारी पलक का चयन

- श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम घोषित

- ICC Women’s T20 World Cup 2026 : वर्ल्ड कप का ‘डबल’ करने उतरेगी भारतीय महिला टीम

- FIFA World Cup 2026 Preview : यूएसए vs पराग्वे, मैच प्रीव्यू, संभावित लाइनअप और भविष्यवाणी

- FIFA WORLD CUP 2026 Preview : मेजबान कनाडा की बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ जीत पर नजर

- FIFA WORLD CUP 2026 : दक्षिण कोरिया-चेकिया मुकाबले पर टिकी ग्रुप की नजरें
