पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भी बिहार की टीम पराजित हो गई लेकिन यह है पिछले मैचों की अपेक्षा इस मैच में बिहार टीम का परफॉरमेंस कुछ बेहतर रहा। तीसरे मैच में तमिलनाडु ने बिहार को 28 रन से हराया।
तिरुअनंतपुरम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस तमिलनाडु ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन बनाये। तमिलनाडु की ओर से आर अबराना ने 25, नेथरा एल ने 42, निरंजना नागराजन ने नाबाद 21 और एमएस शैलजा ने नाबाद 16 रन बनाये। बिहार की ओर से निवेदिता ने 13 रन देकर 3,ज्योति कुमारी ने 17 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 89 रन ही बना सकी। बिहार की ओर से कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 26 गेंद में 17, याशिता सिंह ने 32 गेंद में 32, प्रगति सिंह ने 15 गेंद में 14, सना अली ने नाबाद 11 रन बनाये।
तमिलनाडु की ओर से निरंजना नागराजन ने 24 रन देकर 1, केएन रायश्री ने 1 रन देकर 1,एस अनुषा ने 16 रन देकर 1, आरसी चौधरी ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।





- समर कैंप में खेल के साथ बौद्धिक विकास पर विशेष जोर

- साधनापुरी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टरफाइनल में

- भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच नेशंस कप के सेमीफाइनल में

- FIFA WORLD CUP 2026 : ईरान ने न्यूजीलैंड से ड्रॉ खेला

- FIFA WORLD CUP 2026 : अराउजो ने उरुग्वे को हार से बचाया

- FIFA WORLD CUP 2026 : अपने खिलाड़ी की गलती से जीत से चूका मिस्र

- FIFA WORLD CUP 2026 : केप वर्डे ने स्पेन को चौंकाया

- कप्तान याशिता ने टीम सी को बनाया चैंपियन
