Sunday, June 14, 2026
Home राष्ट्रीय Bihar Women’s Asian Champions Trophy Hockey : हासेगावा ने जापान को हार से बचाया, थाईलैंड से मैच 1-1 ड्रॉ

Bihar Women’s Asian Champions Trophy Hockey : हासेगावा ने जापान को हार से बचाया, थाईलैंड से मैच 1-1 ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 12 नवंबर। बिहार के नालंदा जिला के राजगीर में चल रही बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार यानी 12 नवंबर, 2024 को खेले गए थाईलैंड और जापान के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

थाईलैंड ने पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में गोल कर शुरुआती बढ़त ले ली। इनपा कुंजिरा के फील्ड गोल दागा। इस मैच में जापान को कई पेनाल्टी कार्नर मिले पर अवसरों का फायदा उठाने में विफल रहा। थाई डिफेंस ने जापान को मैच के अधिकांश समय तक दूर रखा।

हालांकि अंतिम क्वार्टर में गति बदल गई जब जापान की हासेगावा मियू ने 55वें मिनट पेनाल्टी कार्नर के सहारे गोल कर बराबरी कल ली। जेनजीरा किजपाकडी के चोटिल होने के बाद थाईलैंड का डिफेंस कुछ समय के लिए अस्थिर हो गया, जिसे स्ट्रेचर पर मैदान छोड़ना पड़ा। अंतिम क्वार्टर में जापान के प्रभुत्व के बावजूद वे जीत हासिल नहीं कर सके और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.