Friday, June 12, 2026
Home Uncategorized खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार के भोला ने उठाया स्वर्णिम भार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार के भोला ने उठाया स्वर्णिम भार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की भारोत्तोलन स्पर्धा में बिहार के भोला ने स्वर्ण पदक जीत कर बिहार का नाम रौशन किया है। भोला ने यह पदक 102 किलो ग्राम वजन वर्ग में पाया है। भोला ने स्नैच में 127 और क्लीन एंड जर्क में 155 किलो वजन उठाये। कुल 282 किलोग्राम वजन उठा कर भोला ने यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस कैटेगरी का रजत पंजाब के परविंदर और कांस्य पदक दिल्ली ने प्रियांशु ने जीता। पंजाब के परविंदर ने 262 किलो और प्रियांशु ने 261 किलो वजन उठाये।

बिहार ने एक स्वर्ण और दो कांस्य समेत कुल 3 पदक अपने नाम किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.