35 C
Patna
Friday, March 29, 2024

बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट में भानू आनंद की धांसू बैटिंग, दुमका डेयरडेविल्स जीता

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (BYJU’S JHARKHAND T20) में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में दुमका डेयरडेविल्स ने सिंहभूम स्टाइकर्स को सात विकेट से पराजित किया। भानू आनंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेएससीए के सदस्य अरविंद कुमार ने प्रदान किया।

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में दुमका डेयरडेविल्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सिंहभूम स्टाइकर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाये। प्रतीक भगत ने 41 गेंदो में छह चौकों व 2 छक्का की मदद से 50, सुमित कुमार ने 40 गेंदों में चार चौकों व पांच छक्कों की मदद से 69 रन बनाये। इसके अलावा शरणदीप सिंह ने 16, अंकित कुमार ने 23 रन की पारी खेली।

दुमका डेयरडेविल्स की ओर से सोनू सिंह ने 18 रन देकर 3, अजय सोनू ने 39 रन देकर 1, निशिकांत कुमार ने 46 रन देकर 1, विवेकानंद तिवारी ने 42 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में दुमका डेयरडेविल्स ने भानू आनंद (81 रन, 42 गेंद, सात चौका, पांच छक्का) की धांसू बैटिंग की बदौलत 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राम रौशन शरण ने 39 गेंदों में तीन चौकों व 1 छक्का की मदद से 36, अर्णव सिन्हा ने 18, मोहित कुमार ने नाबाद 23, आयुष कुमार ने नाबाद 17 रन बनाये।

सिंहभूम स्टाइकर्स की ओर विनायक विक्रम ने 24 रन देकर दो, बाल कृष्णा ने 35 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights