राजस्थान रॉयल्स की विजय क्रम आईपीएल 2026 में जारी था पर पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और अब बुधवार यानी 22 अप्रैल को उसका सामना अपने परफॉरमेंस को पाने के लिए संघर्षरत लखनऊ सुपर जायंट्स से है। यह मुकाबला लखनऊ में खेला जायेगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स को अपनी लय को वापस पाने चाहत है वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही लखनऊ टीमों को अपने हार के सिलसिले को संभालना है।
शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाया राजस्थान
राजस्थान ने इस सीजन की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी और अंक तालिका में मजबूत स्थिति बना ली थी। लेकिन इसके बाद टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल रहा, वहीं कोलकाता के खिलाफ जीता हुआ मैच हाथ से निकल गया।
फील्डिंग और मिडिल ऑर्डर बनी चिंता
राजस्थान रॉयल्स के लिए फील्डिंग सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभर रही है। केकेआर के खिलाफ अहम कैच छूटने से मैच का रुख पलट दिया। इसके अलावा बैटिंग में निरंतरता की कमी भी टीम को परेशान कर रही है, खासकर मध्यक्रम और निचला क्रम दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा।
ओपनिंग जोड़ी दे रही मजबूती
हालांकि टीम के लिए सकारात्मक बात यह है कि यशस्वी जायसाल और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी लगातार अच्छी शुरुआत दे रही है। अगर यह जोड़ी टिकती है तो राजस्थान मजबूत स्थिति बना सकता है।
एलएसजी की हालत और भी खराब
दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक है। टीम लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में निचले पायदान पर पहुंच गई है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में टीम संघर्ष कर रही है।
गेंदबाजी में कमजोर कड़ी
पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में लखनऊ के गेंदबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। सिर्फ प्रिंस यादव को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया। मोहम्मद शमी और आवेश खान जैसे अनुभवी गेंदबाज भी लय में नहीं दिखे।
बल्लेबाजी भी नहीं दे रही साथ
लखनऊ की बल्लेबाजी भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। कप्तान ऋषभ पंत, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं।
कौन मारेगा बाजी?
कागज पर राजस्थान की टीम लखनऊ से ज्यादा संतुलित नजर आती है, लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए मुकाबला कांटे का हो सकता है। अगर राजस्थान अपनी गलतियों से सीखता है तो वह जीत की राह पर लौट सकता है, वहीं लखनऊ के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है।
मैच की जानकारी
समय: शाम 7:30 बजे
मुकाबला: राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स