Wednesday, June 17, 2026
Home झारखंडक्रिकेट झारखंड के आर्यन व अभिषेक को मिलेगा जगमोहन डालमिया अवार्ड

झारखंड के आर्यन व अभिषेक को मिलेगा जगमोहन डालमिया अवार्ड

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम के सदस्य रहे आर्यन हुड्डा और अभिषेक यादव को 12 जनवरी 2020 को मुंबई के होटल ताज मे होने वाले बीसीसीआई अवार्ड सेरेमनी 2018-19 में जगमोहन डालमिया अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आर्यन हुड्डा वर्ष 2018-19 के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी घोषित हुऐ है वहीं अभिषेक को मैक्सिम्म विकेट टेकर खिलाड़ी घोषित किया गया है। अभी ये दोनों खिलाड़ी झारखंड अंडर-19 टीम के सदस्य है।

झारखण्ड के इन दोनों खिलाड़ियों को 12 जनवरी को आयोजित बीसीसीआई सम्मान समारोह में जगमोहन डालमिया अवार्ड और नकद राशि देकर सम्मानित किया जाऐगा।

इनके दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी के डायरेक्टर एवं जेएससीऐ के आजीवन सदस्य अमिताभ चौधरी,जेएससीऐ के सचिव संजय सहाय, अध्यक्ष नफिस अख्तर खान,उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ,सहायक सचिव राजीव बधान,पूर्व सचिव देबाशीष चक्रवर्ती, सुनील सिंह ,जे के सिन्हा,सुरेश कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.