Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना में बीआईपीएल का शानदार आगाज

पटना में बीआईपीएल का शानदार आगाज

गया टाइटंस और कटिहार नाइटराइड्र्स जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 जून। स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में सरदार पटेल इवेंट्स सह टैलेंट सर्च के तत्वावधान में बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बीआईपीएल) का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और मुख्य अतिथि बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अमरदीप ने शामिल दीप प्रज्ज्वलित और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने उद्घाटनकर्ता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और मुख्य अतिथि बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अमरदीप, विशेष आमंत्रित अतिथि सचिंद्र कुमार, डॉ. एम. के. सिंह सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र के साथ तुलसी पौधा भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।

इस मौके पर उमेश सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार हर क्षेत्र में विकास कर रहा है जिससे क्रिकेट खेल भी अछूता नहीं है। आज बिहार में आईपीएल की तर्ज पर पहली बार आयोजित हो रही बीआईपीएल का आयोजन बिहार विकास का एक स्वरूप हीं है। जिसमें बिहार के उदयीमान खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा का जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और अपने प्रतिभा के बल पर भविष्य इन्हीं में से कोई खिलाड़ियों देश- प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। खिलाड़ियों के प्रति ऐसा हमारी भावना और शुभकामना है ।

मुख्य अतिथि डॉ अमरदीप ने कहा कि बीआईपीएल का आयोजन बिहारी खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा और उनके अंदर उमंग, उत्साह के साथ अपने लक्ष्य के प्रति सदैव प्रगतिशील बनाएं रखने में मददगार साबित होगी। ऐसे प्रतिभा खोज का हिस्सा बनने आए आप सभी खिलाड़ियों के साथ – साथ आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल को विशेष रूप से साधुवाद देता हूं।

इस मौके पर आयोजन समिति के सलाहकार धर्मवीर पटवर्धन, पूर्व क्रिकेटर सह बीसीसीआई लेवल 2 कोच कुमार उत्तम, पूर्व क्रिकेटर सर्वेश हंसराज, युवा समाजसेवी डॉ. रोहित कुमार, प्रेम प्रकाश,आनंद प्रकाश, नवीन कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थें।

आज खेले गए अंडर -13 आयु वर्ग के उद्घाटन मुकाबला गया टाइटंस ने दरभंगा कैपिटल को 36 रनों से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में कटिहार नाइट राइडर ने 82 रन के बड़े अंतर से किंग्स इलेवन पटना को पराजित किया।

वहीं अंडर -17 आयु वर्ग के खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेगूसराय ने गया टाइटंस को साथ विकेट से पराजित कर जीत के साथ बिहार आईपीएल का आगाज किया।
कल 18 जून को श्री लाल बहादुर हाई स्कूल, मखदुमपुर, पोठही, पुनपुन में पहला मुकाबला अंडर -17 आयु वर्ग में सुबह 6:30 से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय बनाम दरभंगा कैपिटल और दूसरा मुकाबला अपराह्न 11 बजे से अंडर – 13 आयु वर्ग का राजगीर रॉयल्स बनाम चंपारण सुपर किंग के बीच जबकि तीसरा मुकाबला दोपहर 2 बजे से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय बनाम मुंगेर इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.