पटना/हाजीपुर, 17 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए वीमेंस सीनियर एंड अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत बुधवार यानी 17 जून को खेले गए मुकाबलों में टीम सी और टीम एच ने जीत दर्ज की।
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम सी ने टीम ए को 6 विकेट से पराजित किया। वैशाली जिला के बिदुपुर स्थित वैशाली जिला क्रिकेट संघ एकेडमी पर खेले गए मैच में टीम एच ने टीम एफ को 15 से हराया। इस मैच में टीम एफ की ओर से हर्षिता भारद्वाज (104 रन) जबकि टीम एच की ओर से भाव्या (100 रन) ने शतक जमाया।
टीम ए बनाम टीम सी
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम ए ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और अंशु अपूर्वा के नाबाद 47 रन की मदद से 30.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाये।
जवाब में टीम सी ने 22.1 ओवर में चार विकेट पर 133 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। टीम सी की ओर से खुशबू कुमारी ने नाबाद 27 और सोनी ठाकुर ने नबााद 28 रन बनाये। टीम सी की ओर से रचना सिंह (3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम ए : 30.3 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट, श्रुति गुप्ता 13, प्रगति सिंह 20, अंशु अपूर्वा नाबाद 47, प्रजाकथा पी 19,अतिरिक्त 17, रचना सिंह 3/16, याशिता सिंह 2/30, प्रीति कुमारी 2/20, अंशु शर्मा 1/19, खुशबू कुमारी 1/1
टीम सी : 22.1 ओवर में चार विकेट पर 133 रन, एंड्री रानी 17, नेहा कुमारी 14, रुचि पाठक 11, खुशबू कुमारी नाबाद 27, सोनी ठाकुर नाबाद 28, अतिरिक्त 27, अंशु अपूर्वा 1/33, अमृता 1/17
टीम एच बनाम टीम एफ
वैशाली के बिदुपुर स्थित वैशाली जिला क्रिकेट संघ एकेडमी में खेले गए मैच में टीम एच ने टीम एफ को 15 रन से हराया।
टॉस टीम एच ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भाव्या (रिटायर हर्ट 100) की शतकीय पारी की बदौलत टीम एच ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट पर 251 रन बनाये। इसके अलावा रुपा कुमारी ने 51 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 41 रन बने।
जवाब में टीम एफ की टीम हर्षिता भारद्वाज (104 रन) और सिमरन (59 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर 36 ओवर में 236 रन पर ऑल आउट हो गई। खुशी गुप्ता ने 3 विकेट चटकाये। टीम एच की भाव्या को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
टीम एच : 40 ओवर में 6 विकेट पर 251 रन, रचना कुमारी 22, भाव्या 100, राजलक्ष्मी 13, रुपा कुमारी 51, नंदनी सिंह नाबाद 14, अतिरिक्त 41, आंचल कुमारी 1/64, रिषिका किंजल 1/43, सिमरन 1/23, संध्या वर्मा 2/16.
टीम एफ : 36 ओवर में 236 रन पर ऑल आउट, सिमरन 59, पल्लवी कुमारी 10, संध्या वर्मा 19, हर्षिता भारद्वाज 104, अतिरिक्त 32, सूर्या भारद्वाज 2/38, खुशी गुप्ता 3/54, नंदनी सिंह 2/32