दांबुला, 17 जून। भारत ए ने अपने ऑलराउंड परफॉरमेंस की बदौलत त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अपने अंतिम लीग में भारत ए ने अफगानिस्तान ए को अफगानिस्तान ए को 101 रनों से हराया।
भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्रा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 319 रन बनाये। बाद में इंडिया ए के गेंदबाज़ों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और अफ़गानिस्तान ए की टीम को 36.5 ओवर में सिर्फ़ 218 रनों पर समेट दिया।
गेंदबाज़ों में निशांत सिंधु सबसे सफल रहे, जिन्होंने 6.5 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि तेज़ गेंदबाज़ यश ठाकुर ने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया।
सोमवार को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर वाले रोमांचक मैच में हारने के बाद इंडिया ए ने बुधवार को अफ़गानिस्तान A के खिलाफ़ ‘करो या मरो’ वाले मैच में शानदार वापसी की। फ़ाइनल में पहुँचने के लिए अफ़गानिस्तान को 320 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 236 या उससे कम रनों पर रोकना ज़रूरी था। इंडिया ए ने उन्हें 36.5 ओवर में 218 रनों पर समेट दिया।

दाम्बुला की पिच जहाँ पिच से काफ़ी टर्न और बाउंस मिल रहा था वहां भारत का स्कोर अच्छा रहा। इंडिया ए के स्पिनरों ने जिनकी अगुवाई निशांत सिंधु ने की और जिन्होंने 4 विकेट लिय। यहां स्पिनरों को पिच से काफी मदद मिल रही थी। अफगानिस्तान A को लक्ष्य से 102 रन पहले ही रोक दिया। 25वें ओवर में 3 विकेट पर 157 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान की टीम लड़खड़ा गई और 218 रनों पर ऑल आउट हो गई। उनकी पारी में 13 से ज़्यादा ओवर बाकी थे।
प्वायंट टेबुल में चार मैचों में चार अंक के साथ भारत ए टॉप पर चल रहा है। भारत ए का नेट रन रेट बेहतर है। अभी श्रीलंका ए और अफगानिस्ताए के बीच एक मुकाबला खेला जाना बाकी है। श्रीलंका की टीम चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों में 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है।
अंक तालिका
टीम मैच अंक नेट रन रेट
भारत ए 4 4 +0.597
श्रीलंका ए 3 4 +0.494
अफगानिस्तान ए 3 2 -1.602